उद्यम को 8 गुना बढ़ाने का संकल्प: IIA अध्यक्ष दिनेश गोयल का आह्वान, राजनाथ सिंह ने दिए MSME Awards 2026

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/09/2026): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं वार्षिक आमसभा (AGM) और MSME Awards 2026 का भव्य आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से उद्योगपति, उद्यमी, MSME प्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े stakeholders शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों और MSME प्रतिनिधियों को MSME Awards 2026 प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने भारतीय MSME क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और वैश्विक बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने उद्योग जगत से “उद्यम को आठ गुना बढ़ाएंगे” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राजनाथ सिंह

दिनेश गोयल ने कहा कि भारत को अपनी उत्पादन क्षमता, औद्योगिक आधार और निर्यात को कई गुना बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिए MSME क्षेत्र को वैश्विक विनिर्माण और सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के छोटे और मध्यम उद्योगों की सामूहिक क्षमता को बढ़ाकर भारत वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी को और मजबूत कर सकता है।

Technology और Innovation को अपनाना होगा

IIA अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है और ऐसे दौर में पारंपरिक कारोबारी मॉडल के सहारे प्रतिस्पर्धा करना आसान नहीं होगा। MSMEs को नई तकनीक, Artificial Intelligence (AI), Data Management और आधुनिक Manufacturing Practices को अपने व्यवसाय का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि उद्योगों को उन उत्पादों की पहचान करनी चाहिए, जिनके लिए भारत अभी भी बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है। विशेष रूप से Automotive, Mobile & Electronics, Electrical और Defence जैसे क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन की संभावनाओं को तलाशने की जरूरत है।

राजनाथ सिंह

दिनेश गोयल के मुताबिक, यदि ऐसे उत्पादों का निर्माण देश में बढ़ाया जाता है तो इससे न केवल Import Dependence कम होगी, बल्कि भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पाद पहुंचाने और निर्यात बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।

MSMEs को सिर्फ पैसा नहीं, Knowledge और Market Access भी जरूरी

IIA अध्यक्ष ने MSME क्षेत्र के विकास के लिए केवल वित्तीय सहायता को पर्याप्त नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को Technology, Skill Training, Quality Certification, Branding, Marketing, Knowledge और Global Market Access जैसी सुविधाओं की भी जरूरत है।

उन्होंने Government-Industry Partnership को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय से MSMEs को नई तकनीक और बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सकता है। उन्होंने Technology Support Centres, Data Centres, Research Institutions और Industry Facilitation Platforms को मजबूत करने की आवश्यकता भी बताई।

उनका कहना था कि यदि MSMEs को तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान, गुणवत्ता सुधार और बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराई जाए, तो वे न केवल घरेलू स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो सकते हैं।

Innovation से Sustainability तक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान

MSME Awards 2026 के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। पुरस्कारों में Women Entrepreneurship, Agriculture, Manufacturing Excellence, MSME Efficiency, Waste Management और Sustainable Energy सहित कई महत्वपूर्ण श्रेणियां शामिल रहीं।

अवार्ड समारोह का उद्देश्य उन उद्यमियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना रहा, जिन्होंने Innovation, Entrepreneurship, Efficiency, Quality और Sustainability के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी रही प्रमुख आकर्षण

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति और उनके हाथों MSME Awards 2026 का वितरण समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। आयोजन के दौरान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और Viksit Bharat के लक्ष्य को हासिल करने में MSME क्षेत्र की भूमिका पर भी जोर दिया गया। MSME सेक्टर देश में रोजगार सृजन, विनिर्माण, नवाचार और निर्यात को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में IIA अध्यक्ष दिनेश गोयल का “उद्यम को आठ गुना बढ़ाने” का आह्वान भारतीय उद्योगों को उत्पादन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अगले स्तर तक ले जाने की दिशा में एक व्यापक लक्ष्य के तौर पर सामने आया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।