घर से लापता हुए दो बच्चे रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने परिवार को सौंपा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/09/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र से घर से बिना बताए लापता हुए दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने बादलपुर पुलिस का आभार जताते हुए टीम की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने थाना बादलपुर में सूचना दी कि उसके दो बच्चे—करीब 6 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री—घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों ने दोनों बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए तत्काल एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बच्चों की तलाश शुरू की।

पुलिस के अथक प्रयासों के बाद दोनों बच्चों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना बादलपुर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।