Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसे, 10 श्रद्धालुओं की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज (15 फरवरी 2025): प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना एक कार और बस की आमने-सामने की टक्कर से हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय प्रशासन व राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।