जामिया प्रशासन पर छात्रों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (14 फरवरी 2025): जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) प्रशासन पर छात्रों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रों ने दावा किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके नाम, पते और फोन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी को यूनिवर्सिटी के गेट पर चस्पा कर दिया, जिससे उनकी निजता का उल्लंघन हुआ है। इस मामले को लेकर छात्रों में नाराजगी है, और उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस जानकारी को हटाने की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित होने से उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई छात्रों ने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया और प्रशासन से जवाब मांगा है। वहीं, कुछ छात्रों का कहना है कि इस तरह की जानकारी को सार्वजनिक करने से उनके व्यक्तिगत जीवन पर असर पड़ सकता है, और यह डेटा प्राइवेसी के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

 

टिप्पणियाँ बंद हैं।