Noida News (01/09/2026): नोएडा को और सुरक्षित बनाने के लिए 217 करोड़ रुपये की सेफ सिटी योजना तैयार की गई है। प्रोजेक्ट के तहत शहर में 2200 आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को शहर में पहले से लगे करीब 20 हजार निजी और संस्थागत सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाएगा।
निगरानी व्यवस्था में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी, घरों, दुकानों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों, बाजारों, मॉल और औद्योगिक क्षेत्रों में लगे कैमरे शामिल किए जाएंगे। इससे मुख्य सड़कों के साथ शहर की गलियों और संवेदनशील स्थानों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
सेक्टर-94 में बने आईटीएमएस के ऊपर सेफ सिटी के लिए नया कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। इसे मौजूदा कंट्रोल रूम और पुलिस मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। किसी घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना, चौकी, पीआरवी और डायल-112 को तत्काल जानकारी भेजने की व्यवस्था होगी।
प्रोजेक्ट में फेस डिटेक्शन जैसी तकनीक भी शामिल होगी। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज संदिग्ध या वांछित व्यक्ति कैमरे के सामने आने पर उसकी पहचान और लोकेशन कंट्रोल रूम में दिखाई दे सकेगी। पैन-टिल्ट-जूम कैमरों को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर करीब 1700 मीटर तक की दूरी की फुटेज भी देखी जा सकेगी।
प्राधिकरण जल्द ही प्रोजेक्ट के लिए आरएफपी जारी करेगा। इसके करीब 10 दिन बाद प्री-बिड बैठक और लगभग डेढ़ महीने में कार्य आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। पूरे प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा करने की योजना है। व्यवस्था शुरू होने के बाद संबंधित कंपनी पुलिसकर्मियों को सिस्टम चलाने की ट्रेनिंग भी देगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।