ग्रेटर नोएडा में 1 सितंबर से शुरू होगा छठा ईवी इंडिया एक्सपो 2026

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, 31 अगस्त 2026: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उद्योग की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘छठा ईवी इंडिया एक्सपो 2026’ का आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज द्वारा ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 200 से अधिक प्रदर्शकों और 20,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों की भागीदारी की उम्मीद है। यह आयोजन इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग से जुड़े निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, डीलरों, वितरकों और कॉरपोरेट खरीदारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक कार, दोपहिया एवं तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक बस, कमर्शियल वाहन और हाइब्रिड वाहनों के साथ ईवी कंपोनेंट्स एवं एक्सेसरीज, बैटरी एवं बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, चार्जिंग उपकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, पावरट्रेन, मोटर, कंट्रोलर, स्मार्ट मोबिलिटी, सॉफ्टवेयर तथा अन्य संबंधित तकनीकों के नवीनतम उत्पाद एवं समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे।

ईवी इंडिया एक्सपो का उद्देश्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के साथ उद्योग में व्यापार, निवेश, तकनीकी नवाचार और रणनीतिक साझेदारियों के नए अवसर तैयार करना है। प्रदर्शनी के दौरान पांच से अधिक बिजनेस नेटवर्किंग गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

निःशुल्क प्रवेश एवं शटल सेवा

प्रदर्शनी में व्यावसायिक आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। निःशुल्क प्रवेश पास के लिए पंजीकरण करें:

https://evindiaexpo.in/visitor-registration/

आगंतुकों के लिए बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के एग्जिट गेट नंबर 5 तक निःशुल्क शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

शटल संबंधी जानकारी:
+91 87899 08793 | +91 62995 23015

मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों, न्यूज़ पोर्टल, टीवी चैनलों, पत्रिकाओं और ईवी क्षेत्र के कंटेंट क्रिएटर्स को प्रदर्शनी में शामिल होने एवं इसका कवरेज करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

मीडिया संपर्क:

शिवांश गोयल
असिस्टेंट मैनेजर – सोशल मीडिया एवं पब्लिक रिलेशंस
इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज
मोबाइल: +91 75994 26929
वेबसाइट: www.evindiaexpo.in


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।