पिछले 27 वर्षों से जारी बगड़ धाम यात्रा, कठेहरा से सैकड़ों श्रद्धालु हुए रवाना
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/08/2026): गांव कठेहरा स्थित गुरु गोरखनाथ जी एवं जाहरवीर गोगा जी मंदिर से रविवार, 30 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बगड़ धाम यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक यात्रा पिछले 27 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
यह यात्रा रविंद्र भगत जी (गुरु जी) के सौजन्य से शुरू हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु राजस्थान स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों गोरख टीला, गोगामेड़ी और ददरेवा में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
यात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, मातृशक्ति, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रद्धालुओं की यह यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद 3 सितंबर को वापस गांव कठेहरा स्थित मंदिर पहुंचेगी।
इसके बाद 5 सितंबर को मंदिर परिसर में गोगा नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। गोगा नवमी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाएगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचेंगे। भक्त अपनी मनोकामनाएं मांगेंगे, प्रसाद चढ़ाएंगे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
गोगा नवमी के दिन मंदिर में दिन के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि रात्रि में भव्य जागरण आयोजित होगा। इस धार्मिक पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।
मंदिर से वर्षों से जुड़े भक्त जगपाल यादव की आस्था भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। बताया गया कि वह पिछले कई वर्षों से बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं और करीब दो महीने एक सप्ताह तक उपवास रखते हैं। वह गोगामेड़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना और दर्शन करने के बाद अपना उपवास खोलते हैं।
इस धार्मिक यात्रा में रविंद्र भगत जी (गुरु जी), अजब सिंह, देवनंदन, बरसात चौरसिया, ऋषि नंबरदार, श्रीपाल, बलराज, गजेंद्र, निर्देश मंडिया, कंवर राठी, सोनू, संजय, योगेश मास्टर, मनीष बीडीसी, आनंद, अवनीश, हरेंद्र, महिपाल, मनोज लोनी, रुपेश, नितिन और सोनू भड़ाना सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।