ग्रेटर नोएडा में पिस्टल से चली गोली, 16 साल का किशोर पहुंचा अस्पताल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (31/08/2026): ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में शनिवार रात एक लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। हादसे में 16 वर्षीय किशोर के पेट में गोली लग गई। घायल किशोर को परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल सामान्य है।

पुलिस के अनुसार, घायल किशोर की पहचान प्रिंस उर्फ राजा के रूप में हुई है। वह अटारी गांव, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। घटना के समय वह कासना में मौजूद था और गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विकल सिंह के पास उसके भतीजे शिवा की लाइसेंसी पिस्टल थी। विकल सिंह चारपाई पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने पिस्टल निकाली और अचानक उससे फायर हो गया। गोली पास में मौजूद प्रिंस के पेट में जा लगी।

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल किशोर के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।