Noida News (30/08/2026): सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के हजरतपुर उर्फ वाजिदपुर गांव में सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गया। घटना में टीटू यादव और उनके बेटे तुषार को चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 23 अगस्त की शाम करीब छह बजे की है। बादल बंसल कार से अपने घर जा रहे थे। घर के पास सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगी होने और वहां कई बाइक खड़ी होने के कारण रास्ता बाधित था। बादल ने बाइक हटाने के लिए कहा और टीटू यादव पर सड़क किनारे दुकान लगवाने का आरोप लगाया।
इसी बात को लेकर टीटू यादव और उनके बेटे तुषार मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान बादल की ओर से हिमांशु भी वहां पहुंच गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने घायल पिता-पुत्र का मेडिकल कराया। जांच में टीटू यादव की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। टीटू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बादल बंसल और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, बादल, हिमांशु और तुषार का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।
दूसरी ओर, बादल बंसल ने आरोप लगाया है कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनका कहना है कि वह अधिवक्ता हैं और उन्होंने भी घटना को लेकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।