नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने जुटाए 3.01 लाख रुपये
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/08/2026): नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मानवीय पहल करते हुए 3 लाख 1 हजार रुपये की धनराशि जुटाई। क्लब की ओर से एकत्र की गई राशि का चेक रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता को सौंपा गया। क्लब ट्रेनर रोटेरियन सौरभ बंसल ने बताया कि नेपाल में आई भयावह आपदा के बाद प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 की ओर से राहत कोष के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत विभिन्न रोटरी क्लबों और सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए गए इस अभियान में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सदस्यों के सहयोग से महज एक दिन में करीब 3 लाख रुपये एकत्र कर राहत कोष में जमा करा दिए गए। इसके बाद क्लब की ओर से कुल 3.01 लाख रुपये का चेक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को सौंपा गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन निखिल गर्ग ने कहा कि रोटरी की मूल भावना “स्वयं से पहले सेवा” को सार्थक करते हुए क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जिस तत्परता और उदारता के साथ सहयोग किया, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के समय पीड़ितों के साथ खड़ा होना समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मानवीय पहल का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के प्रयासों में अपना योगदान देना है। क्लब भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।इस अवसर पर रोटेरियन विनोद कसाना, रोटेरियन डॉ. के.के. शर्मा, रोटेरियन अतुल जैन, रोटेरियन ऋषि अग्रवाल और रोटेरियन एम.पी. सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।