Greater Noida News (15/10/2026): आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सूरजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया और त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता करने की अपील की।
इसके बाद पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा ने सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय में सेंट्रल नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों, मेलों और धार्मिक स्थलों के आसपास प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा पीसीआर और पीआरवी वाहनों के माध्यम से लगातार क्षेत्र में गश्त कर सतर्क निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।