सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के दौरान हुआ हादसा

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (15/10/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। बांजरपुर गांव के नजदीक गंग नहर के रास्ते पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार लोकेश दोनों वाहनों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के हिरनोटी गांव निवासी लोकेश बुधवार रात ग्रेटर नोएडा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे वह गंग नहर के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान बांजरपुर गांव के पास कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। हादसे के दौरान लोकेश भी इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दनकौर पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे तक इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।