नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2025: रंग-बिरंगे फूलों और कला का अनोखा संगम | Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (14 फरवरी, 2025): नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित 37वीं वार्षिक नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ 20 फरवरी 2025 को सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में होगा। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा और यह 23 फरवरी 2025 तक चलेगा।
प्रदर्शनी में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण और अन्य संस्थानों द्वारा खूबसूरत पुष्पों और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस वर्ष प्रदर्शनी में कई अनोखे आकर्षण होंगे, जिनमें 30 से 35 फीट ऊंचा काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर आधारित महाकुंभ थीम, बैगपाइपर बैंड की प्रस्तुति, विशालकाय कलाकृतियाँ और म्यूरल्स शामिल होंगे।
इस विषय में ACEO वंदना त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चों और कलाकारों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 20 फरवरी को स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा, 21 फरवरी को फ्यूजन बैंड की शानदार प्रस्तुति होगी, और 22 फरवरी को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। अंतिम दिन, 23 फरवरी को लेजर शो और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा, 23 फरवरी को सुबह 9 बजे से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें कृषि, बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद और जैविक खेती से संबंधित सामग्री उपलब्ध होगी। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था भी की गई है।
पुरस्कार वितरण समारोह 23 फरवरी को शाम 4:30 बजे होगा, जिसमें प्रतियोगियों और उत्कृष्ट उद्यान कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि सभी आगंतुकों को एक यादगार अनुभव मिल सके।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।