षड्यंत्र के तहत चाची ने भतीजे पर कराई फायरिंग, पुलिस ने किया खुलासा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13 फरवरी 2025): गुरूवार 13 फरवरी को थाना जारचा पुलिस ने ग्राम नंगला चमरू में हुयी फायरिंग में षडयंत्र में प्रकाश में आई आरोपी महिला (घायल/पीडित की चाची) नीतू पत्नी हरेन्द्र भाटी को ग्राम नंगला चमरू निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को ग्राम नंगला चमरू में घायल/पीडित के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जारचा पर पीडित के चाचा द्वारा बनाम 03 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा कराया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान षडयंत्र में शामिल पीडित की चाची को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।