नोएडा (13 फरवरी, 2025): गौतमबुद्ध नगर में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय महिला आयोग और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की बैठकों और जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) सुनीति और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक और जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पहले से लंबित मामलों की समीक्षा की गई और पांच नए मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। बैठक में सहायक पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) सौम्या सिंह, उप जिला अधिकारी वेद प्रकाश पांडे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने दनकौर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चीती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।