भारत-जापान सहयोग को नई दिशा, Galgotias University में ऐतिहासिक MoU
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20 अगस्त 2026): गलगोटियास यूनिवर्सिटी में गुरुवार को जापान के यामानाशी प्रान्त से आए 200 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोतारो नागासाकी ने किया। इस दौरान भारत और जापान के बीच शिक्षा, रिसर्च, टैलेंट मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी (India-Japan Relations, Yamanashi Prefecture, Galgotias University) के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रतिनिधिमंडल में यामानाशी प्रीफेक्चुरल गवर्नमेंट और बिजनेस कम्युनिटी के वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे। यूनिवर्सिटी के AI ब्लॉक में प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और अतिथियों को औपचारिक उत्तरीय (शॉल) भेंट किए गए।
कार्यक्रम में यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोतारो नागासाकी, उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा, यामानाशी सरकार के एडवाइज़र नीरेंद्र उपाध्याय, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के CE0 राकेश कुमार सिंह, IAS मौजूद रहे। वहीं गलगोटियास यूनिवर्सिटी के CEO डॉ. ध्रुव गलगोटिया और कुलाधिपति सुनील गलगोटिया भी मंच पर उपस्थित रहे।

टैलेंट मोबिलिटी और क्लीन एनर्जी पर ऐतिहासिक समझौते
यामानाशी प्रीफेक्चुरल गवर्नमेंट के साथ MoU और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ LoI पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच टैलेंट मोबिलिटी, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा, रिसर्च और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) की ओर से प्रस्तुति भी दी गई। इसमें भारत और यामानाशी के बीच इंडस्ट्री, बिजनेस और टैलेंट पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

ग्रीन हाइड्रोजन और क्लीन एनर्जी पर चर्चा
औपचारिक कार्यक्रम के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में कई फोकस्ड ग्रुप डिस्कशन आयोजित किए गए। एक समूह ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी की फैकल्टी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) और क्लीन एनर्जी पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान संयुक्त रिसर्च, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, लो-कार्बन मोबिलिटी तथा विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने क्लीन एनर्जी को भविष्य के सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया।
नर्सिंग और हेल्थकेयर शिक्षा पर भी सहयोग की संभावनाएं
प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य समूह ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी के डिजिटल नर्सिंग स्किल्स एंड सिमुलेशन सेंटर का दौरा किया। यहां नर्सिंग और हेल्थ साइंसेज के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और वर्कफोर्स डेवलपमेंट को लेकर चर्चा हुई।
इसके अलावा जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के साथ स्टूडेंट-टू-स्टूडेंट इंटरैक्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कैंपस लाइफ, संस्कृति और करियर से जुड़ी अपनी आकांक्षाओं को साझा किया।

AI, ड्रोन और सेमीकंडक्टर लैब्स का किया दौरा
प्रतिनिधिमंडल ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी के विभिन्न Centers of Excellence और एडवांस्ड लैब्स का भी निरीक्षण किया। इनमें iOS डेवलपमेंट सेंटर, L&T सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर से जुड़ी सुविधाएं प्रमुख रहीं।
प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी के इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड टीचिंग और रिसर्च मॉडल को भी करीब से देखा।
‘स्टूडेंट्स के लिए ग्लोबल करियर के रास्ते बनाए जा रहे हैं’
गलगोटियास यूनिवर्सिटी के CEO डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि,“आज गलगोटियास यूनिवर्सिटी और यामानाशी प्रान्त के बीच एक लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप की शुरुआत हुई है। इन समझौतों के ज़रिए हम अपने स्टूडेंट्स के लिए ग्लोबल करियर के वास्तविक रास्ते बना रहे हैं और अपने रिसर्चर्स को हमारे समय की क्लीन-एनर्जी चुनौतियों पर जापान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का मौका दे रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठित डेलिगेशन का अपने कैंपस में स्वागत करते हुए हमें गर्व है।”
वहीं कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि,“भारत और जापान की मित्रता ज्ञान, अनुशासन और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित है। यह पार्टनरशिप भारत-जापान संबंधों को निरंतर मज़बूत करने की माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि तथा उत्तर प्रदेश के विकास और कायाकल्प में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व से प्रेरित है। यह देखकर मुझे अत्यंत गर्व होता है कि गलगोटियास यूनिवर्सिटी हमारे दोनों देशों के बीच एक सेतु बन रही है, और मुझे विश्वास है कि यह रिश्ता युवा पीढ़ियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी क्षेत्र में बढ़ते भारत-जापान सहयोग का स्वागत किया। उन्होंने लोकल टैलेंट को ग्लोबल अवसरों से जोड़ने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
दोनों पक्षों ने आने वाले महीनों में इन समझौतों को स्टूडेंट एक्सचेंज, फैकल्टी कोलैबोरेशन, स्किलिंग और जॉइंट रिसर्च (Student Exchange, Faculty Collaboration, Skill Development, Joint Research) जैसे ठोस कार्यक्रमों में बदलने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।