Aakar 2026 में A-Wax Studio की शानदार कैंडल्स बनीं आकर्षण का केंद्र

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20 अगस्त 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में बुधवार से Aakar 2026 के 12वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। 19 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस चार दिवसीय बी2बी प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रमुख निर्माता, आपूर्तिकर्ता, व्यापारी, हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ, इवेंट प्रोफेशनल्स और खरीदार हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी में वेडिंग, इवेंट, हॉस्पिटैलिटी, HoReCa, टेंट डेकोर, साउंड, लाइटिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नवीनतम उत्पादों, तकनीकों और बिजनेस समाधानों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Aakar 2026 में A-Wax Studio की डिजाइनर और सेंटेड कैंडल्स भी विजिटर्स के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। A-Wax Studio की फाउंडर एवं ओनर आशका पटेल ने टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में अपने कैंडल बिजनेस, उत्पादों और Aakar 2026 में कंपनी की भागीदारी को लेकर जानकारी साझा की।

अहमदाबाद से आईं आशका पटेल ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले 13 वर्षों से कैंडल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में काम कर रही है और इस वर्ष Aakar प्रदर्शनी में लगातार छठी बार हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि इस बार A-Wax Studio की ओर से डिजाइनर और सेंटेड कैंडल्स के साथ-साथ विभिन्न आकर्षक मोल्ड्स और प्रॉप्स भी प्रदर्शित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी वेडिंग डेकोरेशन के लिए कैंडल डेकोर और एजेंसी सर्विस भी उपलब्ध कराती है। अपनी खुद की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होने के चलते कंपनी ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी के उत्पाद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराने में सक्षम है।

आशका पटेल ने इंडिया एक्सपो मार्ट की भी सराहना करते हुए कहा कि यहां का बड़ा प्रदर्शनी परिसर, बड़ी संख्या में स्टॉल्स और देशभर से आने वाले विजिटर्स कंपनियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। उनके अनुसार, Aakar में मिलने वाला पैन-इंडिया फुटफॉल A-Wax Studio के लिए नए ग्राहकों से जुड़ने और नए बिजनेस कनेक्शन बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Aakar 2026 के माध्यम से इंडिया एक्सपो मार्ट में देश-विदेश के इवेंट, हॉस्पिटैलिटी, वेडिंग, HoReCa, साउंड-लाइट और डेकोरेशन सेक्टर से जुड़े कारोबारियों को एक साझा मंच मिला है। चार दिवसीय यह प्रदर्शनी नए उत्पादों और तकनीकों के प्रदर्शन के साथ-साथ बिजनेस नेटवर्किंग, नए साझेदारों की तलाश और बाजार विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण मंच के रूप में सामने आ रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।