ओवरटेक को लेकर भिड़े कार और थार सवार, मारपीट के आरोप में 3 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद ने रोडरेज का रूप ले लिया। आरोप है कि थार सवार युवकों ने पहले कार को टक्कर मारी और विरोध करने पर उसके चालक के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी शरीफ के अनुसार, उनके चचेरे भाई आरिफ सोमवार दोपहर परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ कार से दनकौर जा रहे थे। रीलखा गांव के पास रास्ते में ओवरटेक करने को लेकर थार सवार युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान थार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

बताया गया है कि आरिफ ने कार को टक्कर मारे जाने का विरोध किया तो थार सवारों ने दोबारा कई बार उनकी कार में टक्कर मारी। इसके बाद आरिफ वाहन से बाहर निकलकर बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान थार में सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में आरिफ के सिर, दोनों हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से निकल गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने गाजियाबाद निवासी नासिर उर्फ सोनू, कासिम और माजिद के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।