रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से प्रज्ञान स्कूल इंटरैक्ट क्लब की नई टीम ने संभाला कार्यभार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/08/2026): रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से संचालित प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा के इंटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पिन लगाकर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर भव्या कुशवाहा को प्रेसिडेंट, हर्षिता कौल को सेक्रेटरी तथा आध्या गर्ग को ट्रेजरार नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य इंटरैक्टर्स को भी उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
क्लब ट्रेनर सौरभ बंसल ने पिछले वर्ष की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने नई टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में इंटरैक्ट क्लब सामाजिक सेवा और छात्र हित से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
समारोह के दौरान प्रज्ञान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का उत्साह बढ़ाया तथा समारोह को यादगार बना दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इंटरैक्ट क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने और समाजहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा क्लब की कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना मैडम द्वारा तैयार की गई। उनके मार्गदर्शन में इंस्टॉलेशन समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
समारोह में असिस्टेंट गवर्नर शैलेश चंद्र वार्ष्णेय, आईपीपी ऋषि के. अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष एम.पी. सिंह, के.के. शर्मा, अतुल जैन, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, अंकुर गर्ग और रणजीत सिंह सहित रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन ने नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि नई टीम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।