मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ग्रेटर नोएडा में हॉकी का जोश, 29 अगस्त को बड़ा आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/08/2026): हॉकी के महान खिलाड़ी और ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर में भी राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का आयोजन किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय की ओर से 29 अगस्त 2026 को जनपद स्तरीय हॉकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी।

जिला खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की प्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है। प्रमाण-पत्र संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रधानाचार्या द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। इसमें जन्मतिथि अंकों और शब्दों, दोनों में स्पष्ट रूप से अंकित होना जरूरी है।

जिला खेल कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पात्रता और आयु संबंधी प्रमाण-पत्र साथ नहीं लाने वाले खिलाड़ी या टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में सभी प्रतिभागियों से प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता जिले के युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।