ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में दोस्त की हत्या, बिसरख पुलिस ने आरोपी दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान गोविन्द शर्मा के रूप में हुई है। उसे स्थानीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से रोजा याकूबपुर से पकड़ा गया। आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से शराब और बीयर की बोतलें, नमकीन के खाली पैकेट, प्लास्टिक के गिलास और उसकी चप्पल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, गोविन्द शर्मा पिछले करीब चार वर्षों से रोजा जलालपुर में किराये पर रहकर बढ़ई का काम करता था। उसकी पहचान आरसीजी क्रिकेट ग्राउंड में काम करने वाले जसवीर मौर्य से हुई थी। जसवीर क्रिकेट ग्राउंड परिसर में बनी एक कोठरी में रहता था और वहां साफ-सफाई, रखरखाव तथा घास काटने का काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी और वे कभी-कभी साथ बैठकर शराब या बीयर पीते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 1 अगस्त को दोनों क्रिकेट ग्राउंड में कोठरी के बाहर बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जसवीर ने गाली-गलौज की और धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई और गुस्से में गोविन्द ने जसवीर को जमीन पर गिराकर उसका गला दबा दिया। काफी देर तक गला दबाने के बाद जब जसवीर की कोई हरकत नहीं हुई तो आरोपी को उसकी मौत का अंदेशा हुआ।

वारदात के बाद आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया। भागते समय उसकी एक चप्पल घटनास्थल पर ही छूट गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 527/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में केस दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।