प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में 19वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय BBA छात्र की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (30/10/2026): गौतम बुद्ध नगर में आपातकालीन सेवाओं को तेज और सुगम बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ‘ऑपरेशन फास्ट’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस को रास्ते में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे कम से कम समय में अस्पताल पहुंच सकें और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर से इसे सड़कों पर लागू किया जाएगा।

लक्ष्मी सिंह ने बताया कि ऑपरेशन फास्ट का पूरा नाम फास्ट एंबुलेंस सीमलेस ट्रांजिशन रखा गया है। इसके तहत एंबुलेंस को तीन तरह से रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा। जहां संभव होगा, वहां डेडिकेटेड लेन की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, व्यस्त चौराहों और क्रॉसिंग पर ट्रैफिक को नियंत्रित कर एंबुलेंस को प्राथमिकता के साथ निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय थानों और चौकी के पुलिसकर्मियों को विशेष मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कंट्रोल रूम, आईटीएस कंट्रोल रूम और जेवर जिला कंट्रोल रूम के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। प्रमुख अस्पतालों के प्रबंधन और 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर तैयारियां पूरी की गई हैं। एंबुलेंस के लिए कुछ निर्धारित मार्गों के साथ वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर यातायात के अनुसार रास्ता बदला जा सके। शहर के सार्वजनिक उद्घोषणा सिस्टम और पीआरवी वाहनों के माध्यम से भी एंबुलेंस के आने की सूचना देकर लोगों से रास्ता खाली करने की अपील की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ऑपरेशन शुरू करने से पहले व्यस्त समय में ट्रायल रन भी किया गया है। ट्रायल के दौरान जिले की सीमा से एक प्रमुख अस्पताल तक करीब 12 किलोमीटर की दूरी एंबुलेंस ने 10 मिनट में तय की। वहीं, 27 किलोमीटर की दूरी लगभग 22 मिनट में पूरी की गई। पुलिस का प्रयास है कि आने वाले समय में इन समय सीमाओं को और कम किया जाए। इसके लिए व्यस्त मार्गों और चौराहों पर एंबुलेंस को बिना रुकावट रास्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

लक्ष्मी सिंह ने वाहन चालकों और शहरवासियों से अपील की कि एंबुलेंस का सायरन सुनते ही उसे रास्ता दें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों के तहत एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई का भी प्रावधान है। पुलिस इस संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिसकर्मियों और आम जनता के सहयोग से ऑपरेशन फास्ट को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।