“जो बीज बोया है, वो तो सामने आएगा”: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सीएम रेखा गुप्ता
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (19 August 2026): दिल्ली में बुधवार सुबह एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की कार्रवाई के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। सत्येंद्र जैन के खिलाफ यह कार्रवाई दिल्ली जल बोर्ड के कथित घोटाले और टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है। गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “सदन में 19 CAG रिपोर्ट पेश की गई। वो रिपोर्ट पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के समय हुए सभी घोटालों को प्रस्तुत करता था। सभी CAG रिपोर्ट पर कार्रवाई चल रही है। एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जो बीज बोया है, वो तो सामने आएंगी है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में सामने आए मामलों की जांच और कार्रवाई एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को दिल्ली जल बोर्ड मामले से जोड़ते हुए कहा कि, ” सत्येंद्र जैन ने जल बोर्ड का जो स्कैम किया था, उसके नाते जेल गए हैं और कार्रवाई चल रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जिन मामलों में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, उनमें कानून के अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ेगी। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद यह मामला अब राजनीतिक बहस के साथ-साथ जांच और अदालत की कार्यवाही का भी केंद्र बन गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।