जेवर के आकाश नागर लगातार छठवीं बार बने यूपी केसरी, सीएम योगी ने किया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (18/08/2026): जेवर के जमालपुर गांव निवासी पहलवान आकाश नागर ने कुश्ती के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोरखपुर में आयोजित यूपी केसरी दंगल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आकाश ने लगातार छठवीं बार उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया। विजेता पहलवान को 1 लाख 1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

पहलवान आकाश नागर वर्तमान में रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ वह कुश्ती को भी लगातार समय दे रहे हैं और रेलवे की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित दंगल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। इससे पहले भी वह दो बार भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। उनकी लगातार सफलताओं ने उन्हें कुश्ती के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।

आकाश की छठवीं बार यूपी केसरी बनने की खबर जमालपुर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

पहलवान जयवीर नागर ने कहा कि आकाश नागर की उपलब्धि पूरे जमालपुर गांव और दनकौर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। लगातार छह बार यूपी केसरी का खिताब जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और कुश्ती के प्रति समर्पण को दर्शाता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आकाश आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।