Breaking News: दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (18 अगस्त 2026): दिल्ली जल बोर्ड (DJB) में कथित घोटाले के मामले में दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO एवं IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा शामिल हैं।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन में गड़बड़ी का आरोप
मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को बेहतर और अपग्रेड करने की प्रक्रिया से जुड़ा है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में टेंडर की शर्तों में कथित तौर पर हेरफेर, नियमों की अनदेखी और आपराधिक साजिश के जरिए अनियमितताएं की गईं।
इस मामले में 11 मई 2024 को FIR दर्ज की गई थी। डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में दिल्ली जल बोर्ड की परियोजना से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।
छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
ACB की कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. सत्येंद्र जैन – पूर्व दिल्ली जल मंत्री
2. उदित प्रकाश राय – पूर्व CEO, दिल्ली जल बोर्ड एवं IAS अधिकारी
3. अंकित श्रीवास्तव – पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट, DJB
4. नागेंद्र यादव
5. राजा कुमार कुर्रा
6. पंकज वर्मा
ACB की इस कार्रवाई को दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।