Greater Noida News (18/08/2026): ग्रेटर नोएडा की बादलपुर पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 28 हजार 500 रुपये नकद, करीब 40.740 ग्राम सोना और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सादोपुर की झाल स्थित पशुचारा की दुकान के गल्ले में रखी नकदी चोरी होने की शिकायत मिली थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मंगलवार को महामाया एन्क्लेव के पास से गुलफाम, निवासी अलीगढ़, और फरमान, निवासी आगरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान गुलफाम के कब्जे से 66 हजार रुपये, करीब 20.740 ग्राम सोने की गिट्टी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं फरमान के पास से 62 हजार 500 रुपये और 20 ग्राम सोने की गिट्टी बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर सादोपुर झाल स्थित दुकान में चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने सहारा सिटी में बंद पड़े एक मकान को भी निशाना बनाने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सोने की गिट्टियां उसी मकान से चोरी किए गए आभूषणों से बचे सोने को गलाकर तैयार कराई गई थीं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने एयर फोर्स स्टेशन के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी किया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों और उनके द्वारा की गई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गुलफाम समरसेबल लगाने का काम करता है, जबकि फरमान सिलाई का काम करता है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।