10 प्रतिशत आबादी प्लॉट की मांग को लेकर दिसंबर में आंदोलन करेंगे किसान

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (22/11/2026): 10 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसान एकता संघ ने दिसंबर में प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

रविवार को सफीपुर गांव में किसान एकता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमीलाल भगत ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि पूर्व में हुए किसान आंदोलन के बाद लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में किसानों को 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट देने की मांग उठाई गई थी, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपने हक की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार जल्द इस संबंध में फैसला नहीं लेती है तो दिसंबर में प्राधिकरण पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी भंवर सिंह को किसान एकता संघ का उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस दौरान सुरेश नंबरदार, रवि नागर, मनवीर नागर, सतवीर भाटी, मेहरबान अली, सचिन नागर, हेमराज बीडीसी, उमेद एडवोकेट, सुरेंद्र चपरगढ़, सुमित एडवोकेट, वकील खां, मनोज भाटी, मेघराज नागर, दुर्गेश शर्मा, रज्जाक अली और सतीश कनारसी सहित कई किसान मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।