ऑपरेशन अपराजेय: विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने गौतमबुद्ध नगर पुलिस एवं आर्या फैशन्स की पहल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (13/08/2026): गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में “ऑपरेशन अपराजेय” की शुरुआत 9 जून 2026 को नोएडा में की गई थी। “ऑपरेशन इनविक्टस” के नाम से भी संदर्भित इस पहल का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सुरक्षा, निगरानी एवं सहयोग सुनिश्चित करना है। इसके तहत विशेष बच्चों के लिए लक्षित सामुदायिक सहयोग और सुरक्षा तंत्र विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में आर्या फैशन्स और Rainbow Kids Foundation की यह पहल विशेष बच्चों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस मुहिम के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और Autism से प्रभावित बच्चों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आर्या फैशन्स, ग्रेटर नोएडा द्वारा Rainbow Kids Foundation के Special Needs और Autism बच्चों के लिए विशेष हस्तशिल्प एवं आभूषण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही । पहल का उद्देश्य विशेष बच्चों की प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें रचनात्मक कौशल से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
बच्चों को हुनर के साथ आत्मविश्वास देने की पहल
डॉ. खुशबू सिंह, CEO, आर्या फैशन्स के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य Special Needs और Autism बच्चों को रचनात्मक एवं उपयोगी कौशल प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और भविष्य में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

हस्तशिल्प एवं आभूषण निर्माण जैसे रचनात्मक कार्य बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कार्य-कौशल विकसित करने में सहायक हो सकते हैं। इस पहल के पहले चरण में 28 बच्चों के लिए 28 हस्तशिल्प प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे, जिससे प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सके।
18 अगस्त को प्रशिक्षण कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्त 2026, मंगलवार को सुबह 10:30 बजे किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्या फैशन्स, 481, उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ ।

इस पहल के माध्यम से बच्चों को केवल प्रशिक्षण देने के बजाय उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी क्षमताओं को सकारात्मक मंच प्रदान करने और उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की निवेदक डॉ. खुशबू सिंह, संस्थापक-आर्या फैशन्स एवं उपाध्यक्षा, IBA हैं। आयोजकों ने मीडिया से इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल को कवर कर समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।