स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की बड़ी तैयारी, सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (13 अगस्त 2026): स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 15 अगस्त को तड़के 4 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, 15 अगस्त को DMRC नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे मेट्रो सेवा शुरू होगी।
सुबह 4 बजे से नियमित राजस्व सेवा शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित मेट्रो सेवाएं संचालित होंगी।
रक्षा मंत्रालय को दिए गए 1.30 लाख विशेष QR टिकट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों और अधिकृत आमंत्रितों की सुगम यात्रा के लिए DMRC ने रक्षा मंत्रालय को 1,30,000 विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रितों को निर्धारित मेट्रो स्टेशनों पर विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन विशेष QR टिकटों से की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा DMRC को प्रतिपूर्ति किया जाएगा।
लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट सबसे नजदीकी स्टेशन
स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन रहेंगे। DMRC ने यात्रियों और समारोह में शामिल होने वाले लोगों से यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने की अपील की है।
DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और समारोह में आने वाले लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।