मालगाड़ी में छिपा था 6 करोड़ का ‘बिना बिल’ तांबा! जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (13 अगस्त 2026): दिल्ली माल एवं सेवा कर (डीजीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी से बिना वैध दस्तावेज, ई-वे बिल और चालान के परिवहन किए जा रहे करीब 50 टन तांबे और 2 टन एल्युमिनियम सिल्लियों को जब्त किया है। जब्त तांबे की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये, जबकि एल्युमिनियम सिल्लियों का मूल्य करीब 4 लाख रुपये बताया गया है।
विभाग के अनुसार, सूचना के आधार पर डीजीएसटी टीम ने रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर फ्रेट ट्रेन नंबर 00629 पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन (PCET) में ले जाए जा रहे माल की जांच की। यह ट्रेन कर्नाटक के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी।
जांच के दौरान सामने आया कि माल के परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज, ई-वे बिल और चालान उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद डीजीएसटी विभाग ने ट्रेन की आवाजाही पर लगातार नजर रखते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
विभाग के मुताबिक, दिल्ली पहुंचने पर ट्रेन के तीन वैगनों में रखे माल को हिरासत में ले लिया गया। इनमें करीब 50 टन तांबा धातु/तांबा स्क्रैप और करीब 2 टन एल्युमिनियम सिल्लियां शामिल हैं।
डीजीएसटी विभाग ने जब्त माल का विस्तृत मूल्यांकन शुरू कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जीएसटी नियमों के तहत की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।