श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक में विजय महोत्सव 2026 की तैयारियों पर मंथन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/08/2026): श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक महत्वपूर्ण बैठक साइट-4 स्थित लक्ष्मी टिंबर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने की। इस दौरान आगामी रामलीला मंचन और विजय महोत्सव 2026 को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक विजय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। रामलीला मंचन के साथ दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पूरे आयोजन को आकर्षक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया।

कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने रामलीला मंचन की तैयारियों के साथ मेले को अधिक मनोरंजक और व्यवस्थित बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल, आकर्षक झूले और अन्य मनोरंजन के साधन लगाए जाएंगे, ताकि रामलीला देखने आने वाले लोगों को एक बेहतर पारिवारिक माहौल मिल सके। बैठक में इन व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों की सहमति भी बनी।

कमेटी पदाधिकारियों ने आयोजन के दौरान सुरक्षा, व्यवस्थाओं और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने पर भी जोर दिया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने विजय महोत्सव को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, के.के. शर्मा, मनोज यादव, अमित गोयल, अतुल जैन, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, अंकुर गर्ग, अनुज उपाध्याय सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।