नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (10/08/2026): सेक्टर-51 स्थित एक मकान में काम करने वाली करीब 18 वर्षीय युवती का शव शनिवार रात फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले की रहने वाली थी और फिलहाल नोएडा के होशियारपुर गांव में रह रही थी।
पुलिस के मुताबिक युवती सेक्टर-51 के एक मकान में घरेलू काम करती थी। शनिवार रात मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर हंगामा करते हुए युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी को जांच में शामिल किया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।