Noida News (18/11/2026): नोएडा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-144 के पास हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान मौके पर बने अवैध निर्माण, पक्की दीवारों और निर्माणाधीन ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई 17 नवंबर को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण की टीम बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ पुस्ता रोड के पास पहुंची और अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़े क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
प्राधिकरण की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि खाली कराई गई जमीन पर दोबारा किसी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा न किया जाए। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ फिर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंडन नदी का डूब क्षेत्र होने के कारण यहां अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस अभियान के जरिए अवैध कब्जा करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब इस जमीन को दोबारा अतिक्रमण से बचाना नोएडा प्राधिकरण के सामने बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए क्षेत्र में निगरानी और नियमित कार्रवाई जरूरी होगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।