दिल्ली विधानसभा में ओ-जोन पर बड़ा बयान, कपिल मिश्रा बोले- किसी का घर नहीं टूटेगा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 August 2026): दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रगीत के साथ हुई। कार्यवाही शुरू होने के बाद महरौली अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों और पूर्व विधायक बलजौर सिंह के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नियम संख्या 280 के तहत विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याएं सदन के सामने रखीं। इसी दौरान अवैध निर्माण और ओ-जोन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई, जिस पर सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बड़ा बयान दिया।

ओ-जोन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार किसी का घर टूटने नहीं देगी और वहां रहने वाले लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सदन में कहा कि ओ-जोन क्षेत्र में करीब 30 लाख की आबादी रहती है और इन लोगों के घर सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि ओ-जोन में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनके इस बयान के बाद ओ-जोन में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।