Noida News (05/08/2026): शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण चार पहिया ईवी चालकों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का तेजी से विस्तार करने जा रहा है। योजना के पहले चरण में शहर के विभिन्न हिस्सों में 100 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण आईटीआई, एनपीसीएल और केल्ट्रान के साथ समझौता करने की तैयारी में जुटा है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, एमओयू का प्रारूप जल्द ही स्वीकृति के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के समक्ष रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित संस्थाओं के साथ औपचारिक समझौता किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशनों के लिए स्थानों का चयन नोएडा प्राधिकरण करेगा, जबकि इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों के पास होगी।
योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन ऐसे स्थानों पर विकसित किए जाएंगे, जहां वाहन चालकों को अधिक सुविधा मिल सके। खास तौर पर पेट्रोल पंपों और उनके आसपास इन स्टेशनों को स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि एक ही परिसर में ईंधन और इलेक्ट्रिक चार्जिंग दोनों सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नोएडा में इस समय 16 हजार से अधिक चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और हर महीने इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए शहर में मजबूत चार्जिंग नेटवर्क विकसित करना आवश्यक माना जा रहा है। इसके अलावा पहले से स्थापित खराब पड़े ईवी चार्जिंग स्टेशनों को भी दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।