नोएडा एयरपोर्ट से खरीदे लड्डुओं में फफूंद का मामला, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (05/08/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खरीदी गई मिठाई की गुणवत्ता को लेकर एक यात्री ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। यात्री का आरोप है कि एयरपोर्ट परिसर में स्थित एक मिठाई की दुकान से खरीदे गए लड्डुओं में फफूंद लगी मिली। मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए उन्होंने विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई और भुगतान की गई राशि वापस कराने की मांग की है।
यात्री स्वप्निल गांधी के अनुसार, उन्होंने मंगलवार दोपहर एयरपोर्ट स्थित दुकान से घी, बूंदी और ड्राई फ्रूट्स के लड्डुओं का एक पैकेट खरीदा था। घर पहुंचकर जब पैकेट खोला गया तो उसमें से दुर्गंध आने लगी। उनका दावा है कि पैकेट में मौजूद कई लड्डुओं पर फफूंद लगी हुई थी, जिससे पूरी मिठाई उपयोग के लायक नहीं रही।
यात्री ने बताया कि मिठाई के पैकेट पर पैकिंग की तारीख 6 जून और उपयोग की अंतिम तिथि 6 अगस्त अंकित थी। पैकेट की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 799 रुपये थी। शिकायत में उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री की पोस्ट का जवाब दिया। प्रबंधन ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्री से संपर्क संबंधी जानकारी साझा करने का अनुरोध किया, ताकि शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है और देर शाम तक इस संबंध में कोई अंतिम अपडेट सामने नहीं आया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।