Noida Authority: विधायक पंकज सिंह ने 16.45 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (11 फरवरी 2025): नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने आज नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगभग 16.45 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई विभिन्न जनहित परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 15.42 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1.03 करोड़ रुपये की 2 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। विधायक ने कहा कि ये विकास कार्य क्षेत्र की जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं और इससे बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

नोएडा के ग्राम नयागांव में ग्रामीणों की मांग पर प्राधिकरण ने 228.66 लाख रुपये की लागत से नई बारातघर का निर्माण कराया है। इसी तरह सेक्टर-82 में भूमिगत नाले की मरम्मत और सफाई की मांग को देखते हुए 883.25 लाख रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया गया है, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-82 और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे नोएडा सेक्टर-93 ए और 92 व 93 की प्राधिकरण मास्टर रोड पर भी मरम्मत कार्य किया है। इसके साथ ही सेक्टर-82 में विभिन्न स्थानों पर कच्ची पटरी को पक्का करने का कार्य किया गया है, जिससे यातायात में सुधार होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी संजय कुमार खत्री, मनोज गुप्ता, विजय रावल, आनंद मोहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि यह सभी कार्य जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा। इसके अलावा स्थानीय निवासियों, सेक्टर-82 आरडब्ल्यूए और ग्राम प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।