Noida Authority में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ACEO सतीश पाल का तबादला, नए ACEO कौन?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (04 अगस्त 2026): उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सतीश पाल का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश गृह विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को नोएडा प्राधिकरण का नया ACEO बनाया गया है। उनके आने से नोएडा प्राधिकरण में विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, पूर्व में नोएडा प्राधिकरण के CEO रहे लोकेश एम को PWD का सचिव बनाए जाने के बाद अब नई जिम्मेदारी देते हुए प्रयागराज मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।