दिल्ली में 12वीं के मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त आवासीय JEE-NEET कोचिंग

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 August 2026): दिल्ली सरकार ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं विज्ञान वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात दी है। सरकार ने ऐसे छात्रों को जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक वर्ष की मुफ्त आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को कोचिंग के साथ-साथ रहने और भोजन की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सके।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत पात्र छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों का चयन जाइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JSDT)-2027 के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आयोजन इस वर्ष दिसंबर में होगा। यह छात्रवृत्ति पुणे स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था के सहयोग से संचालित की जाएगी।

चयनित विद्यार्थियों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडूस गांव स्थित दक्षणा वैली परिसर में एक वर्ष की आवासीय कोचिंग दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कोचिंग, छात्रावास और भोजन के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पूरी व्यवस्था छात्रवृत्ति के तहत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी मेधावी छात्र के सपनों में बाधा न बने।

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रतिभाशाली छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।