गुटखा मांगने को लेकर विवाद, लाइसेंसी पिस्टल से दुकानदार को मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/08/2026): गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुटखा मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसी युवक ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली दुकानदार के पेट के निचले हिस्से को छूते हुए आर-पार निकल गई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 3 अगस्त 2026 को सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव में हुई। घायल की पहचान उदय प्रताप (42 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र के रूप में हुई है, जो गांव में दुकान संचालित करते हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र फौजी, पुत्र राम सिंह, उदय प्रताप की दुकान पर पहुंचा और गुटखा मांगने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र फौजी ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और उदय प्रताप पर गोली चला दी।

गोली लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच में पेट के अंदर कोई गोली नहीं मिली और चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर को छूते हुए बाहर निकल गई है। घायल के आंतरिक अंग सुरक्षित हैं तथा उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर है।

घटना के बाद घायल के परिजनों की शिकायत पर सूरजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र फौजी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।