पश्चिमी यूपी में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी बीजेपी: नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष, बीजेपी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/08/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद की दादरी विधानसभा स्थित आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा’ एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विचार साझा किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, सुशासन और जनसहभागिता को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ पश्चिमांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, निवर्तमान पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशौदिया, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा भाजपा नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने दादरी में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विभिन्न समाजों और कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार उनसे मुलाकात का समय दिलाने का आग्रह किया जा रहा था, ताकि वे उनका आभार व्यक्त कर सकें। सभी लोगों का एक साथ मिलना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें दादरी की धरती पर आमंत्रित कर जनता की ओर से उनका सम्मान और धन्यवाद किया गया।

नवाब सिंह नागर ने कहा कि पंकज चौधरी एक जमीनी, ईमानदार और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि सात बार सांसद चुना जाना उनकी लोकप्रियता और जनता के विश्वास का प्रमाण है। पिछले एक महीने में कई कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने स्वयं देखा कि पंकज चौधरी हर कार्यकर्ता को सम्मान देने और उसकी बात सुनने का प्रयास करते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी कारण कार्यकर्ताओं में उनके प्रति विशेष सम्मान का भाव है।

उन्होंने दादरी की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वीर क्रांतिकारी राव उमराव सिंह की धरती है, जिसने देश की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1996 में एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर उन्हें दादरी से भाजपा का पहला विधायक बनाने का अवसर जनता ने दिया। उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा और वह हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के सम्मान और हितों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।

नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं और जनता से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा रिकॉर्ड मतों और रिकॉर्ड प्रतिशत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम, विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ जनता के बीच काम करेगा और प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम का समापन भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।