जेपी पब्लिक स्कूल का इंटर स्कूल जंप रोप चैम्पियनशिप में दमदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/08/2026): एसजी पब्लिक स्कूल, वसुंधरा (गाजियाबाद) में आयोजित इंटर स्कूल जंप रोप चैम्पियनशिप-2026 में जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की टीम ने बालिका वर्ग में ओवरऑल प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में मानवी शर्मा (कक्षा VII-B) ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। आरिका सिंह (कक्षा VIII-C) ने भी एक रजत और एक कांस्य पदक जीता, जबकि आरवी (कक्षा VII-B) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मिष्ठी (कक्षा VIII-B) ने भी एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (बालिका) में यश्वी मावी (कक्षा X-A) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। अंशिका (कक्षा X-D) ने रजत पदक जीता, जबकि आरिका ने इस वर्ग में भी एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। रिधि (कक्षा V-E) ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सफलता जोड़ी।

वहीं 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (बालक) में युवराज शर्मा (कक्षा X-C) ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यश मावी (कक्षा VIII-B) ने दो रजत पदक हासिल किए। शोभनीक सिंह (कक्षा IX-B) और दीपक (कक्षा VI-C) ने भी एक-एक रजत पदक जीतकर विद्यालय के पदकों की संख्या में इजाफा किया।

इसके अलावा विशेष वर्ग में आराध्या ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के लिए एक और उपलब्धि दर्ज कराई। विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडुला ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विद्यालय की एचओडी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल) नीरज सिंह ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकें।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि जेपी पब्लिक स्कूल के छात्र भविष्य में भी खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।