नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 वाहन चोर गिरफ्तार, 15 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (01/08/2026): थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर 15 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 12 मोटरसाइकिल और तीन स्कूटी शामिल हैं। इसके अलावा चार अवैध चाकू और चोरी व स्नैचिंग से जुड़े मोबाइल फोन बेचकर हासिल किए गए 2,200 रुपये भी बरामद हुए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-27 सर्विस रोड पर अभियान चलाकर राजीव चौहान, अजय कुमार, सचिन कुमार, कृष्णा शेरा, विजय कुमार और बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान चार आरोपियों के पास से अवैध चाकू भी मिले, जिसके बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी करते थे। बरामद नकदी भी चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन बेचने से प्राप्त होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य आरोपी राजीव चौहान पहले से ही दिल्ली और एनसीआर के कई थानों में वाहन चोरी, स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 20 से अधिक मामलों में वांछित रहा है। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।