ग्रेनो प्राधिकरण के प्रबंधक उद्योग व उप निदेशक उद्यान सेवानिवृत
Greater Noida News (31/07/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रबंधक उद्योग के पद पर तैनात अरविंद मोहन सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। उनके साथ ही उप निदेशक उद्यान नथोली सिंह भी शुक्रवार को ही सेवानिवृत हुए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह और एसीईओ सुमित यादव ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना, ओएसडी अर्चना द्विवेदी सहित सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।