ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण: हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

Greater Noida News (31/07/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट व 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ओएसडी अभिषेक पाठक और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय व अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुक्रवार को शुभारंभ किया। हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने में करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च हैं।

उद्यमियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस योजना पर मंजूरी देते हुए तत्काल कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इससे सेक्टर में सुरक्षा व औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।हाईमास्ट लाइट में 16 मीटर ऊंचाई के 5 और 25 मीटर ऊंचाई के 16 हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। दादरी विधायक ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना करते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार व सभी एसीईओ व प्राधिकरण के अन्य स्टाफ की सराहना की है।

विधायक ने कहा कि सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधायक तेजपाल नागर ने विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में ग्रेटर नोएडा की भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान आईबीए से खुशबू सिंह डॉक्टर चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा व अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद रहे

कार्यक्रम में आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय के अलावा महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष एस के शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष अजय राणा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी, हर्ष तोमर, संजय पांचाल, राहुल त्यागी, राहुल नम्बरदार, सुभाष चौहान, संजीव चौहान, योगेन्द्र, विमलेश कुमार आदि शामिल रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।