नोएडा प्राधिकरण ने बढ़ाईं ठेकेदारों की मुश्किलें, सख्त जांच के बाद ही मिलेगा भुगतान
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (30/07/2026): बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की घटनाओं के बाद नोएडा प्राधिकरण ने नाला सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब नालों की सफाई करने वाले किसी भी ठेकेदार का भुगतान बिना सत्यापन के नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्य का निरीक्षण, फोटो रिकॉर्ड और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी।
सीईओ ने बारिश के दौरान सामने आई शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए सभी वर्क सर्किल अधिकारियों को जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नाला सफाई के कार्यों की दोबारा जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। संतोषजनक रिपोर्ट मिलने के बाद ही भुगतान की अनुमति दी जाएगी।
प्राधिकरण ने जांच की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। वर्क सर्किल-1 से 5 तक के कार्यों की समीक्षा ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह करेंगे, जबकि वर्क सर्किल-6 से 10 तक की जांच जन स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव को सौंपी गई है। दोनों अधिकारी अपनी रिपोर्ट सीधे सीईओ को देंगे, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, तय समय सीमा के बावजूद नालों की सफाई का लगभग 40 प्रतिशत कार्य अधूरा मिलने पर अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को फटकार भी लगाई गई।
महामाया फ्लाईओवर के नीचे हर बारिश में होने वाले जलभराव से स्थायी राहत देने के लिए प्राधिकरण ने सम्पवेल बनाने का फैसला किया है। इस क्षेत्र में सड़क का स्तर नीचे होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहता है। सम्पवेल बनने के बाद पानी की निकासी तेज होगी और लोगों को जलभराव व जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।