ग्रेटर नोएडा विवाहिता मौत मामले में पति और सास गिरफ्तार, देवर अब भी फरार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/07/2026): ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित घंघौला गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जबकि इस मामले में नामजद देवर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तनु की शादी वर्ष 2020 में घंघौला गांव निवासी अमित से हुई थी। सोमवार रात उसका शव घर की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि तब तक ससुराल पक्ष के सदस्य घर छोड़कर जा चुके थे। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मृतका के भाई ने शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही तनु को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पहले कार की मांग की गई और बाद में महंगी एसयूवी दिलाने का दबाव बनाया जाने लगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि तनु के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उन्हें यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या प्रतीत होती है।

मायके पक्ष के विरोध और पुलिस थाने पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पति अमित, सास कृष्णा और देवर सुमित के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सिरसा गोलचक्कर के पास से पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। फरार देवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।