15 अक्टूबर से शुरू होगा EPE–यमुना इंटरचेंज, नोएडा एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/07/2026): ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जगनपुर अफजलपुर के पास निर्माणाधीन इंटरचेंज का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष यादव ने बुधवार को परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। योजना के अनुसार, निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा कर 15 अक्टूबर से इस इंटरचेंज पर वाहनों का संचालन शुरू करने की तैयारी है।

इंटरचेंज के शुरू होने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों की सीधी व तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे ग्रेटर नोएडा शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम होने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के सड़क नेटवर्क को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई चेयरमैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह इंटरचेंज केवल यातायात सुविधा तक सीमित न रहे, बल्कि आधुनिक और आकर्षक बुनियादी ढांचे का भी उदाहरण बने। इसके लिए परियोजना क्षेत्र में लैंडस्केपिंग और व्यापक हरित विकास पर विशेष जोर दिया गया।

यह इंटरचेंज यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की 60 मीटर चौड़ी सड़क से भी जुड़ेगा, जिससे प्राधिकरण के विभिन्न सेक्टरों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। लगभग 83 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रही इस परियोजना में चार प्रवेश द्वार, चार निकास द्वार, चार लूप, आठ रैंप और आठ अंडरपास बनाए जा रहे हैं। रैंप की कुल लंबाई 13.308 किलोमीटर होगी। निरीक्षण के दौरान यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) मनीष मीणा, ओएसडी शैलेंद्र सिंह सहित एनएचएआई और यीडा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।