नोएडा में उमस से मिलेगी राहत, अगले कई दिनों तक भारी बारिश की संभावना

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (29/07/2026): मंगलवार की बारिश के बाद बुधवार सुबह नोएडा में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और हल्की धूप निकलने से लोगों को भीषण उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर बाद तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वातावरण में करीब 90 प्रतिशत नमी होने के कारण मौसम लगातार बदला-बदला बना हुआ है। विभाग का अनुमान है कि दोपहर और शाम के समय कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 2 अगस्त तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है। वहीं 3 अगस्त को कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के संकेत हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में लोगों को जलभराव और यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इधर, मंगलवार की बारिश के बाद अधिकांश सड़कों से पानी निकल गया है, लेकिन कई क्षेत्रों में कीचड़ और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बरौला, सरफाबाद समेत कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नालों की सफाई भी कराई जा रही है, ताकि आगामी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति को कम किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।