‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ पर BJP का बड़ा दावा: 17 लाख महिलाओं को मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 जुलाई 2026): दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा घोषित ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और कमलजीत सहरावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद दिल्ली में केंद्र की महिला कल्याण योजनाओं की सोच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी मिल चुकी है, जिसके तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है, जो 1 अगस्त से शुरू होगा। अनुमान है कि दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने पात्र महिलाओं से पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ लेने की अपील की।

वहीं, सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं शुरू कीं, लेकिन पूर्ववर्ती दिल्ली सरकार ने उन्हें प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं और बेटियों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि लखपति बेटी योजना, पिंक सहेली कार्ड, प्रत्येक छात्रा को साइकिल उपलब्ध कराने की योजना, ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ योजना और अब दिल्ली लक्ष्मी योजना जैसे कदम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए हैं। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना का भी उल्लेख किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है और महिलाओं के सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।